बेंगलुरु: होसकोटे में आईमाता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज़, अखंड ज्योत के आगमन से माहौल हुआ धर्ममय

बेंगलुरु (ब्यूरो): बेंगलुरु के होसकोटे में आगामी 7 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले श्री आईमाता मंदिर शिखरबद्ध प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। इस भव्य महोत्सव के उपलक्ष्य में सीरवी समाज ट्रस्ट, होसकोटे द्वारा बलेपेट वडेर से आईमाता की अखंड ज्योत गाजे-बाजे के साथ लाई गई। अखंड ज्योत के स्वागत के लिए होसकोटे वडेर प्रांगण में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जैसे ही ज्योत का आगमन हुआ, पूरा परिसर “आईमाता के जयकारों” से गूंज उठा। इस दौरान पारंपरिक गेर नृत्य और ढोल-नगाड़ों की थाप पर पुरुष थिरकते नजर आए, वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाकर खुशियां मनाईं। भक्तिमय माहौल में हर कोई माता की भक्ति में रंगा दिखाई दिया।समाज के गणमान्य रहे उपस्थित
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सीरवी समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे जिसमें पदाधिकारी: कोषाध्यक्ष भीयाराम गहलोत, उपाध्यक्ष वीजाराम आगलेचा, सहसचिव दिलीप गहलोत, सह कोषाध्यक्ष गोपाल पंवार, महामंत्री कालूराम, भुंडाराम, और मंत्री मेघाराम। मीडिया प्रभारी रमेश परिहारिया, पूर्व अध्यक्ष हापुराम राठौड़ पूर्व सचिव ओम प्रकाश, लाबूराम, शेराराम, और कुनाराम। हीरालाल, दुदाराम, गोपालसिंह, जगदीश काग, भंवरलाल राठौड़, भंवरलाल, करनाराम राठौड़, खीवाराम, ऊर्जाराम, भैराराम, बाबूलाल मुलेवा, पेमाराम, मांगीलाल सैणचा, मांगीलाल गहलोत और रतनलाल मादावत। चार दिवसीय महोत्सव की रूपरेखा 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठा महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, हवन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समाज के मीडिया प्रभारी रमेश परिहरिया ने बताया कि 11 फरवरी को शिखर पर कलश स्थापना के साथ महोत्सव का समापन होगा।

प्रस्तुति : कानाराम सिन्दड़ा ( बैंगलोर )
प्रतिनिधि : सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम

Recent Posts