पाली:–प्रतिभा और परिश्रम जब एक साथ मिलते हैं, तो सफलता कदम चूमती है। इसी कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है समाज की होनहार सुपुत्री डॉ. प्रेम देवी सीरवी ने। उन्होंने NEET PG परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आर.एन.टी. राजकीय मेडिकल कॉलेज, उदयपुर में एम.डी. (एनेस्थीसियोलॉजी) जैसे महत्वपूर्ण विभाग में सीट प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे सीरवी समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
डॉ. प्रेम देवी सीरवी, श्री कानाराम जी गहलोत(अध्यक्ष श्री आईजी सेवा संघ रामापुरम चेन्नई ) की सुपुत्री हैं। मूल रूप से पाली जिले के ग्राम बोयल की रहने वाली डॉ. प्रेम देवी का परिवार वर्तमान में रामापुरम, चेन्नई में निवास कर रहा है। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो सफलता निश्चित है।
दोहरी खुशी: पति भारतीय सेना में निभा रहे हैं सेवाएं
डॉ. प्रेम देवी की यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि उनका ससुराल पक्ष भी राष्ट्र सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी है। उनके पति, डॉ. प्रदीप सीरवी (सुपुत्र श्री मांगीलाल जी सीरवी, निवासी लिलाम्बा कुड़ी बेड़ा, जिला ब्यावर), वर्तमान में भारतीय सेना की आर्मी मेडिकल कोर (AMC) में ‘कैप्टन’ के पद पर तैनात हैं। एक ही परिवार में दो चिकित्सकों द्वारा देश और समाज की सेवा का यह संयोग प्रेरणा का अनूठा उदाहरण पेश करता है।
प्रस्तुति :- महेन्द्र सेणचा हैदराबाद