सीरवी समाज की बेटी चंपा राठौड़ बनीं सहायक उप निरीक्षक (ASI), क्षेत्र में हर्ष की लह
पाली/जैतारण: महिला सशक्तिकरण और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए जैतारण क्षेत्र के राजादंड गांव की बहू और कानेचा की बेटी, श्रीमती चंपा राठौड़ ने पुलिस विभाग में एक नई उपलब्धि हासिल की है। वर्तमान में पाली जिले के कोतवाली थाने की पुलिस चौकी में तैनात श्रीमती चंपा राठौड़ को उनकी उत्कृष्ट सेवा और अनुभव के आधार पर हेड कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नत किया गया है।
श्री जगदीश जी सीरवी की धर्मपत्नी श्रीमती चंपा राठौड़ की इस सफलता से सीरवी समाज और उनके पैतृक गांव कानेचा सहित ससुराल पक्ष (राजादंड) में खुशी का माहौल है। चंपा जी ने अपनी मेहनत से साबित किया है कि ईमानदारी और लगन से कार्य करने पर सफलता निश्चित मिलती है। पुलिस विभाग में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली चंपा राठौड़ को विभागीय पदोन्नति मिलने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी है।
प्रस्तुति :- महेन्द्र सीरवी लेरचा
सहसंस्थापक : सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम