सेवा और श्रद्धा का संगम: वोपारी में सीरवी समाज द्वारा अस्पताल का भव्य भूमि पूजन

पाली (मारवाड़ जंक्शन): अरावली की शांत और मनोरम वादियों में बसे ग्राम वोपारी में आज एक बार फिर इतिहास रचा गया। श्री आईमाताजी की असीम अनुकंपा और पूज्य संत-महात्माओं के दिव्य आशीर्वाद से, सीरवी समाज द्वारा मानव सेवा हेतु अस्पताल निर्माण का भव्य भूमि पूजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह क्षण न केवल वोपारी ग्राम के लिए, बल्कि समस्त सीरवी समाज के लिए गर्व, उमंग और सेवा के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है। लगभग ढाई वर्ष पूर्व की ही तो बात है, जब वोपारी की धरा पर केसरिया शिलाओं से निर्मित, भव्य शिखरबद्ध श्री आईमाताजी मंदिर की ऐतिहासिक प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। उस महोत्सव की दिव्य स्मृतियाँ आज भी जन-मानस के हृदय में ताज़ा हैं। मंदिर के रूप में ‘आध्यात्मिक केंद्र’ की स्थापना के बाद, अब समाज ने अस्पताल के रूप में ‘सेवा के मंदिर’ की नींव रखकर एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। जिससे मानव सेवा ही माधव सेवा: क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने का लक्ष्य। “जहाँ श्रद्धा भक्ति का रूप लेती है, वहाँ सेवा स्वतः ही प्रवाहित होने लगती है। वोपारी में मंदिर के बाद अस्पताल का यह निर्माण समाज की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। यह अस्पताल क्षेत्र के अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगा।

Recent Posts