चेन्नई। दिनांक 11 मार्च 2026 बुधवार, मनली में संपूर्ण मारवाड़ी समुदाय हेतु ‘मुक्तिधाम’ भूमि का उद्घाटन अत्यंत गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। यह पुनीत कार्य न केवल हमारी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति है, बल्कि हमारे समाज की एकजुटता और सेवा भाव का जीवंत प्रतीक भी है। इस ऐतिहासिक समारोह के मुख्य अतिथि एवं गरिमामयी उपस्थिति इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में *माननीय महापौर, चेन्नई महानगर श्रीमती आर. प्रिया एवं ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन मंडल 2 के चेयरमैन श्री आरमुगम एवं अन्य स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने कर-कमलों द्वारा इस पावन भूमि का लोकार्पण किया। * इस अवसर पर केवल मनाली ही नहीं, बल्कि तंडियारपेट, साउकारपेट, रेडहिल्स, नागपालियम, पुलियानथोप, विलिवाक्कम, व्यासरवाड़ी, और नरकुंड्रम सहित विभिन्न क्षेत्रों के वडेरों एवं ट्रस्टों के वरिष्ठ सदस्यों एवं गणमान्य समाज बंधुओं ने अपनी उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई माताजी के असीम आशीर्वाद, पूज्य बुजुर्गों के कुशल मार्गदर्शन और आप सभी के निस्वार्थ सहयोग से ही यह संकल्प आज सिद्धि तक पहुँचा है। सीरवी समाज, मनली की समस्त कार्यकारिणी ने इस पावन कार्य में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपना अमूल्य सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की है। समाज बंधुओं ने प्रार्थना की है कि माता जी की असीम अनुकंपा और समाज की यह अटूट एकता भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों में अग्रणी बनी रहे।
यह जानकारी कानाराम परिहार (केप्टन मनली वॉलीबॉल टीम) द्वारा दी गई
आयोजन कर्ता – सीरवी समाज मनली एवं समस्त कार्यकारिणी