श्री कानाराम जी गहलोत को पुनः अध्यक्ष पद का गौरवपूर्ण दायित्व सौंपा गया।

चैन्नई । शहर रामापुरम स्थित श्री सीरवी समाज सेवा संघ’ रामापुरम ने रविवार दिनांक 06.09.026 को अपने बढेर भवन में एक महत्वपूर्ण साधारण सभा का सफल आयोजन किया। इस सभा में समाज के कल्याण और भविष्य की दिशा तय करने हेतु सर्वसम्मति से एक नई और सशक्त कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न हुआ। इस संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया का निष्पक्ष और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए श्री रुपारामजी परिहार को चुनाव अधिकारी के रूप में चुना गया।  

समाज के सभी गणमान्य सदस्यों और उपस्थित बंधुओं की पूर्ण सहमति से, अनुभवी और वरिष्ठ श्री कानाराम जी गहलोत को पुनः अध्यक्ष पद का गौरवपूर्ण दायित्व सौंपा गया। उनकी नई टीम में श्री दीपाराम जी पंवार को सचिव, श्री नाथूराम जी पंवार को उपाध्यक्ष, श्री इंदारामजी गहलोत को सह-सचिव, और श्री जयरामजी हाम्बड को कोषाध्यक्ष, एवं श्री ढगलाराम जी सह कोषाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित किया गया।  

नई कार्यकारिणी समिति में समाज के अनुभवी और उत्साही “कार्यकारिणी एरिया कमेटी सदस्यों” को भी शामिल किया गया, जिनमें श्री अण्दाराम जी पंवार • श्री दलाराम जी सोलंकी • श्री मोतीलाल जी परिहारिया • श्री मोहन लाल जी चोयल • श्री भंवर लाल जी पंवार • श्री सुरेश जी लचेटा • श्री जगदीश जी गहलोत

सलाहकार सदस्य: श्री सुखाराम जी पंवार • श्री नारायणलाल जी काग • श्री प्रमोद जी परिहार • श्री पुखराज जी परिहार • श्री गेवरलाल जी परिहार • श्री भंवर लाल जी परिहार • श्री मोहनलाल जी काग

इस अवसर पर, समाज के भविष्य को नई दिशा देने और युवा पीढ़ी को संगठित करने के उद्देश्य से एक नवयुवक मंडल का भी गठन किया गया। इस नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पद के लिए श्री जितेन्द्र जी गहलोत,को,गौरवपूर्ण दायित्व सौंपा गया, सचिव के रूप में श्री धर्मीचन्द जी बर्फा को, उपाध्यक्ष नेमीचंद जी गहलोत को, सह सचिव कानाराम जी पंवार और कोषाध्यक्ष के रूप में श्री सुरेश सिन्दड़ा को चुना गया। यह चुनाव न केवल समाज की एकजुटता और सहयोग की भावना को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सभी सदस्य मिलकर समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम वेबसाइट परिवार की ओर से, नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, हमें न केवल आशा है, बल्कि पूर्ण विश्वास भी है कि आपका सेवाभाव, समर्पण, गहन अनुभव और कर्मठ नेतृत्व समाज में कार्य करने की भावना को निरंतर प्रबल करता रहेगा। यह समाज को एक नई दृढ़ता प्रदान करके, देश को नई दिशा की ओर अग्रसर करती रहेगी।  

प्रस्तुति- रमेश काग ( तांबरम)
सह संपादक :- सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम

Recent Posts