सीरवी समाज ट्रस्ट, नंगनल्लूर की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न; दोलाराम सोलंकी चुने गए अध्यक्ष…

नंगनल्लूर (चेन्नई)। सीरवी समाज ट्रस्ट, नंगनल्लूर परिसर में आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान वर्ष 2026-28 के कार्यकाल हेतु प्रस्तावित नई कार्यकारिणी के चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी की देखरेख में आयोजित इस प्रक्रिया में समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति के बीच सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
निर्वाचित पदाधिकारियों की अधिकृत सूची निम्न प्रकार है:
* अध्यक्ष: दोलाराम सोलंकी
* उपाध्यक्ष: जयप्रकाश हाम्बड़ एवं भीकाराम मुलेवा
* सचिव: इंदाराम सैणचा
* सह-सचिव: तेजाराम काग
* कोषाध्यक्ष: तेजाराम पंवार
* सह-कोषाध्यक्ष: रतनलाल राठौड़
* खेल सचिव: दिलीपकुमार सोलंकी
* शिक्षा सचिव: राजेश पंवार
* सूचना सचिव: केसाराम सोलंकी
* संरक्षक मंडल: जीवाराम काग, वेनाराम गेहलोत, खेताराम चोयल एवं रतनलाल बर्फा
समारोहपूर्वक हुआ स्वागत, युवाओं और शिक्षा पर रहेगा विशेष ध्यान परिणामों की घोषणा के पश्चात समाज के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दोलाराम सोलंकी ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रसार, युवाओं को खेलकूद के बेहतर अवसर प्रदान करने तथा सामाजिक बंधुत्व को और मजबूत बनाना होगा।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों एवं समाजसेवियों ने विश्वास जताया कि यह ऊर्जावान टीम निस्वार्थ भाव, समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए सीरवी समाज ट्रस्ट, नंगनल्लूर को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। कार्यक्रम का समापन स्नेह मिलन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

प्रस्तुति- सूचना सचिव (केसाराम सोलंकी)

Recent Posts