पाली/चंडावल निवासी माता भगवती देवी सीरवी पिता डॉ. सोहनलाल सीरवी के लाड़ले,बहन निहारिका सीरवी के भाई भव्यांशु सीरवी (पंवार) ने 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किए हैं। चंडावल के आसपास के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम भव्यांशु सीरवी के पिता डॉ. सोहनलाल सीरवी (निहारिका हॉस्पिटल)ने बताया कि भव्यांशु कक्षा 9 का छात्र है और पाली के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता है।
भव्यांशु ने 1 लैप रोड रेस में पहला स्थान व 500 मीटर रिंक रेस में पहला स्थान और 1000 मीटर रिंक रेस में पहला स्थान इन तीनों ही स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल जीतकर भव्यांशु ने अपना चयन राज्य स्तरीय (स्टेट लेवल) प्रतियोगिता के लिए पक्का कर लिया है। राज्य स्तर पर चयन के बाद जब भव्यांशु अपने गांव चंडावल लौटे, तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। भव्यांशु को यह कामयाबी उनके पिता डॉ. सोहनलाल सीरवी और जिला रोलर खेल संघ के कोच व सचिव मोहम्मद हाशमी के बेहतरीन मार्गदर्शन में मिली है।