जोधपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ

जोधपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ

ध्वजा बोली के लाभार्थी श्री शोभाराम जी चोयल परिवार के कर-कमलों से मंदिर शिखर पर चढाई नवीन ध्वजा

श्री आई माता मन्दिर जोधपुर में स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर दिनांक 15.11.2026 को रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। भजन गायक- श्री नारायणलाल जी पंवार व श्री शिवलाल जी पंवार के साथ ही माताओं, बहनों एवं बालिकाओं नें भजन प्रस्तुतियां दी।

श्री आई माता जी की छड़ी बधावणा एवं अतिथि स्वागतः-
———————————————
दिनांक 16.11.2026 को प्रातः श्री आई माताजी की छड़ी के बधावने का साथ ही ध्वजा की बोली के लाभार्थी- मुख्य अतिथि श्रीमान् शोभाराम जी चोयल परिवार एवं प्रथम वर्षगांठ की महाप्रसादी के लाभार्थी- श्री खेमाराम जी व श्री गोपाराम जी जांजावत परिवार तथा पश्चिमी राजस्थान के जति परम आदरणीय श्री पोकरराम जी महाराज का “सीरवी समाज जोधपुर” के समन्वयक- श्री पन्नालाल जी हाम्बड़, अध्यक्ष- श्री मोहनलाल जी पंवार, सचिव-श्री ओमप्रकाश जी जांजावत, उपाध्यक्ष- श्री उदाराम जी पंवार, कोषाध्यक्ष- श्री बाबुलाल जी मुलेवा, पूर्व उपाध्यक्ष- श्री जयराम जी लालावत, मधुबन राजीव नगर स्थित “सीरवी छात्रावास जोधपुर”  के अध्यक्ष- श्री रतनलाल जी लेरचा, कोषाध्यक्ष- श्री चुतराराम जी लालावत, व्यवस्थापक- श्री भूराराम जी परिहार, श्री हीरालाल जी परिहार, मांगीलाल जी लेरचा तथा “श्री आईमाता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर” के अध्यक्ष- श्री मेघाराम जी सेणचा, संरक्षक- श्री गोपाराम जी काग, उपाध्यक्ष- श्री भंवरुराम जी राठौड़, सचिव- श्री माधुराम जी चोयल, कोषाध्यक्ष- श्री ओमप्रकाश पंवार के साथ ही समाज के उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों, माताओं बहनों नें हार्दिक अभिनंदन किया।
सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर की छात्राओं नें कलश व मंगल गायन के साथ अतिथिगणों का स्वागत किया। श्री आईजी महिला मण्डल जोधपुर की अध्यक्षा- श्रीमती पानी देवी सानपुरा नें अतिथिगणों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया।

ध्वजा बदलीः-
———————
अतिथि आगमन स्वागत के पश्चात श्री आई माताजी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर आरती के बाद श्री आईमाता जी मन्दिर जोधपुर में ध्वजा की बोली के लाभार्थी- श्रीमान् शोभाराम जी सुपुत्र श्री वेनाराम जी चोयल “ममता सिल्क सारीज” ममता हाउस, प्रथम क्रोस, एवेन्यु रोड़ बैंगलोर, मूल निवासी- शेखावास, सोजत रोड़, पाली के कर कमलों से ध्वजा की विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर मंदिर शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाई गई।

मंच एवं मंचासीन पदाधिकारियों का स्वागत, उद्बोधन एवं शुभकामनाऐः-
———————————————————
मंच कार्यक्रम के प्रारम्भ में सर्वप्रथम ध्वजा बोली दाता श्री शोभाराम जी चोयल परिवार एवं आज की महाप्रसादी के लाभार्थी- श्री खेमाराम जी व श्री गोपाराम जी सुपुत्र श्री शेषाराम जी जांजावत परिवार “अम्बाजी ट्रेडर्स”, “अशोक कुमार विकास कुमार” मेहता मार्केट के पीछे, नया बास, जोधपुर (राजस्थानी फैन्सी ओढ़ना के थोक/होलसेल विक्रेता) मूल निवासी—बेरा दीपावतोंवाला, कृषक नगर स्कूल के पास, बीजासनी रोड, बिलाड़ा को साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रधान व सॉल ओढाकर अभिनंदन किया गया। आपके परम पुज्य पिताजी श्री शेषाराम जी जांजावत भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिनको साफा पहनाकर संस्थान द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया।

साथ ही ग्राम पालासनी के हाल ही में नव निर्वाचित सरपंच- श्री पोकरराम जी परिवार से उपस्थित आपके अनुज भ्राता- श्री भंवरलाल जी सोलंकी, पालासनी ग्राम के कोटवाल- श्री गोकुलराम जी, जमादारी- श्री मदनलाल जी व श्री ओमप्रकाश जी अध्यापक, श्री गिरधारी जी पंवार, श्री बाबुलाल जी तथा बिलाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष- श्री महेन्द्रसिंह जी पालावत, सी.न.मं.प.समिति बिलाड़ा के अध्यक्ष एवं ग्राम उदलियावास के सरपंच पति श्री लोकेश जी हाम्बड़, ग्राम खारिया मिठापुर के सरपंच- श्री मोहनलाल जी काग के साथ ही खारिया मिठापुर के भुण्डाराम जी काग, बाबुलाल जी काग, ढगलाराम जी काग (बैंगलोर) इत्यादि को साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर हार्दिक अभिनंदन किया।

बैंगलोर भ्रमण के दौरान निधि संग्रहण दल जोधपुर के साथ चलकर निधि संग्रहण सम्बन्धित विशेष सेवाऐं देने वाले आदरणीय श्री लक्ष्मणराम जी लचेटा साहब को साफा पहना कर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर बहुमान किया। आपने इस भवन के प्रति अपनी कृत्यज्ञता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं एवं भामाशाहो को मंच के माध्यम से धन्यवाद दिया।

ग्राम पालासनी के सरपंच साहब- श्री पोकरराम एवं परिवार (श्री पोकरराम जी, भंवरलाल जी, नारायणराम जी व भरत जी सोलंकी के संयुक्त सौजन्य से) द्वारा गत वर्ष सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर हेतु एक कमरे का योगदान दिया गया।

ग्राम खारिया मिठापुर के सरपंच- श्री मोहनलाल जी काग साहब के सुपुत्र श्री बालुराम जी काग (हाल बैंगलोर) नें वर्ष 2022 में एक लाख एक हजार रुपये का योगदान दिया गया।

मुख्य अतिथि एवं उपस्थित समस्त विशिष्ठ अतिथि महोदयों नें प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष पर समस्त स्वजातिय बन्धुओं को शुभकामनाऐं दी।

पश्चिम राजस्थान के जति श्री पोकर महाराज ने कहा कि श्री आई माता की असीम कृपा एवं भामाशाहो के योगदान से जोधपुर शहर में मन्दिर के साथ ही महिला छात्रावास एवं अतिथि गृह का भी निर्माण हुआ। यह अपने समाज का पहला उदाहरण है कि इस देवतुल्य भूमि पर धर्म, शिक्षा तथा मानवीय सेवा अर्थात तीनो पावन पुण्य उत्तम सेवाओं का एक साथ संगम हुआ है। केशर ज्योत प्रज्वलित होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है यह संस्थान खूब प्रगति करेगा।
साथ ही श्री पोकर महाराज नें नशे के नुकसान के बारे में बताते हुए समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सभी को नशे से दूर रहने का संकल्प लेने हेतु फरमाया। कहा कि सभी माताजी की बेल धारण करते हुए माताजी के बताये हुए 11 नियमों की दृष्ढ संकल्प के साथ पालना करेंगे तो निश्चित ही हमारी आने वाली पीढी सुसंस्कारी बनेगी तथा अपने जीवन का कल्याण होगा।

सांस्कृतिक प्रस्तुति-
——————————
प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष पर सादर निमन्त्रित बनाड़ रोड़ स्थित सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर की छात्राओं के साथ ही बासनी स्थित सीरवी छात्रावास जोधपुर के छात्र भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर की छात्राओं- खुशबु काग, घनिष्ता लचेटा, किरण सोलंकी, कसक परमार, कल्पना काग, उषा पंवार, भावना मुलेवा, हेमलता राठौड़, नीतू राठौड़, शारदा चोयल तथा भाई-बहिन रोहित व पूर्वा बर्फा नें संयुक्त एवं एकल मन मोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

छात्रा शारदा चोयल नें घर, परिवार व समाज तथा राष्ट्र विकास के क्रम में महिला शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रभावशाली उद्बोधन प्रस्तुत किया। सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए इस छात्रावास भवन निर्माण में योगदान देने वाले सभी योगदानदाताओं को आभार सहित धन्यवाद व्यक्त किया। बेहतर अध्ययन के लिए लाईब्रेरी सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु भी समाज के समक्ष अपील की गई।

चित्रकारिता कलाः-
————————–
छात्रा सुश्री हेमलता राठौड़ नें अपने हाथो से माँ आई माताजी की बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक तस्वीर को कलात्मक रूप में चित्रकारिता से साकार कर सप्रेम भेंट की।
साथ ही..
इस भवन में एसीपी शीट सम्बन्धित कार्य करने वाले कारीगर- श्री श्यामलाल जी सुथार नें भी अपनी स्वैच्छा से बहुत ही आकृषक एवं मन मोहक लाईटिंग युक्त एसीपी शीट निर्मित श्री आई माता जी की तस्वीर बनाकर सप्रेंम भेंट की।

आप द्वारा प्रस्तुत यह केवल एक तस्वीर ही नहीं, अपितु आपकी अटूट श्रद्धा, भक्ति, कला-कौशल एवं माताजी के प्रति अगाध आस्था का अनुपम प्रतीक है।
सांस्कृतिक चित्रकारिता कला की दोनो प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रा हेमलता राठौड़ को सॉल ओढाकर कर बहुमान किया गया।

सामाजिक योगदान घोषणाऐः-
—————————————
सीरवी समाज के वरिष्ठ नागिरक श्रीमान् उमाराम जी सानपुरा (सेवानिवृत CCF) साहब नें सीरवी महिला छात्रावास की तीन जरुरतमंद छात्राओं हेतु एक वर्ष की छात्रावास फीस (48,000 X 3 = 1,44,000/-) का नकद योगदान देने की घोषणा की।
विदित रहे कि..
सानपुरा साहब नें अपनी सेवानिवृति के शुभ अवसर पर महिला छात्रावास हेतु एक कमरे का योगदान दिया। तत्पश्चात प्राण प्रतिष्ठा प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर और घोषणा की कि यदि इसी प्रकार छात्रावास सुविधाऐं और विकसित की जाती है तो एक कमरे का और योगदान देउंगा। भूमि विस्तार, लाइब्रेरी इत्यादि शिक्षा सेवाओं में योगदान की महत्ति घोषणा की।
स्वैच्छा से महत्ति घोषणा पर सभी बन्धुओं, माताओ-बहनो तथा विशेषतः छात्राओं ने तालीयां बजाकर स्वागत किया तथा श्री उमाराम जी सानपुरा साहब को साफा पहनाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर तथा आपकी धर्म पत्नी श्रीमती पानी देवी को सॉल ओढाकर सामाजिक बहुमान किया।
सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम के संरक्षक- आदरणीय श्री रामलाल जी सेणचा व श्री भगवानलाल जी लचेटा साहब नें सीरवी महिला छात्रावास जोधपुर में अध्ययनरत बालिकाओं हेतु सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम वेबसाइट के सौजन्य से निशुल्क नेट सुविधा उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई।

वेबसाइट एवं जोधपुर संस्थान की संयुक्त सहमति से पूर्व से स्थापित वेबसाइट कार्यालय को सुविधा की दृष्टी से पुनः विचार विमर्श कर संयुक्त सहमति से छात्रावास परिसर द्वितीय तल के स्थान पर भूतल पर मन्दिर कक्ष के निचे वाले कमरे में वेबसाइट कार्यालय व्यवस्थित किया गया।
विदित रहे कि भवन निर्माण के दौरान “सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम” वेबसाइट संस्था के सौजन्य से एक कमरे का योगदान दिया गया तथा निधि संग्रहण हेतु प्रवास भ्रमण के दौरान भी वेबसाइट संस्था के सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रांतों में साथ चलकर विशेष सेवाऐं दी गई। जोधपुर संस्थान सदैव आभारी रहेगा।

जोधपुर में चिकित्सकीय सेवाओं की महत्ति आवश्यकताः-
——————————————–
सीरवी समाज जोधपुर के अध्यक्ष- श्री मोहनलाल जी पंवार नें उपस्थित समस्त भामाशाहो को आभार के साथ धन्यवाद देते हुए निवेदन किया कि जोधपुर पश्चिमी राजस्थान का चिकित्सा हब है, इलाज हेतु यहां पधारने वाले स्वजातिय बन्धुओं के विश्राम हेतु एम्स अस्पताल के आस-पास आरोग्य भवन बनाना आवश्यक है, इस बाबत समाज के समक्ष बात रखी। सभा में उपस्थित जति श्री पोकर महाराज के माध्यम से धर्मगुरु दीवान साहब को भी इस आवश्यक प्रोजेक्ट को गति देने हेतु निवेदन किया।
कार्यक्रम में पधारे जोधपुर के उद्योगपति श्री राजाराम जी हाम्बड़ (आईमां ग्लास), युवा उद्यमी- श्री प्रदीप जी पुत्र श्री जोधाराम जी चांदावत तथा श्री मनीष जी पुत्र श्री लिखमाराम जी मुलेवा भी पधारे, सामाजिक बहुमान किया गया।

भामाशाह सम्मान के साथ ही भजन गायन सम्बन्धित निःशुल्क सेवा देने वाले आदरणीय श्री नारायणलाल जी व शिवलाल जी पंवार के साथ ही नवयुवक कार्यकर्ता श्री करण काग, श्री कल्याण जी हाम्बड़ व श्री रमेश पंवार का हार्दिक स्वागत किया गया।

श्री आई माता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर के अध्यक्ष श्री मेघाराम जी सेणचा साहब नें संस्थान की स्थापना से वर्तमान प्रगति के बारे में अवगत करवाते हुए आय-व्यय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा योगदान देने वाले समस्त बन्धुओं को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरा वातावरण भक्ति, उल्लास एवं जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने दर्शन-लाभ लेकर धर्मलाभ अर्जित किया तथा सभी के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

मंच संचालन आदरणीय श्री सुरेश जी काग (प्रिंसीपल) साहब ने किया।

सीरवी समाज जोधपुर के अध्यक्ष श्री मोहनलाल जी पंवार नें उपस्थित सभी बन्धुओं को आभार सहित धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के सम्पन्न होने की घोषणा की।

अतिथि स्वागत, भामाशाह सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं साधारण सभा के बाद उपस्थित सभी बन्धुओं नें महाप्रसादी गृहण की।
प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम वर्षगांठ की सभी को शुभ कामनाऐं। सादर वंदन
प्रस्तुतिः- ओमप्रकाश पंवार जोधपुर

Recent Posts