कांचीपुरम/बेंगलुरु: तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के उत्तीरामेरूर की रहने वाली सीरवी निहाद्रि ने खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग जोनल लीग 2025–26 (साउथ ज़ोन) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में 5 मार्च से 8 मार्च तक आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में निहाद्रि ने 48 किग्रा ‘पॉइंट फाइट’ कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने गोल्ड मेडल और ₹8000 का नकद पुरस्कार जीतकर अपने परिवार, समाज और पूरे तमिलनाडु राज्य का नाम रोशन किया है।
श्री सुरेंद्र सिंहजी राठौड़ की सुपुत्री निहाद्रि की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम वेबसाइट परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
प्रस्तुति- सुनील सीरवी पोरुर
सहयोगी सदस्य- सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम