श्री अशोक कुमार जी परमार साहब की पदोन्नति “सहायक कमाण्डेंट” के पद पर होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं
CRPF (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल)
मे पदस्थापित श्री अशोक कुमार जी परमार साहब की पदोन्नति “सहायक कमाण्डेंट” के पद पर होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाऐं।
प्रेरणात्मक दृष्टि से जानकारी के क्रम मे अवगत है कि..
आदरणीय श्रीमान् अशोक कुमार चौधरी पुत्र श्री मगाराम जी चौधरी (सीरवी, परमार) मूल निवासी गांव जवाली, रानी, पाली वर्तमान निवास जयपुर जो कि वर्ष 2005 मे CRPF में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए तथा वर्ष 2009 मे पदोन्नति प्राप्त कर Inspector (निरीक्षक) व तत्पश्चात वर्ष 2014 मे सुबेदार मेजर बने तथा हाल ही मे (2020 मे) “सहायक कमाण्डेंट” के पद पर पदोन्नित हुए है।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का मुख्य कार्य देश की सामरिक सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्र की एकता की रक्षा के क्रम मे भारत के विभिन्न राज्यो और केन्द्र शासित प्रदेशो मे कानून व्यवस्था बनाये रख हेतु पुलिस कार्यवायी मे सहायता करना तथा हिंसात्मक एवं आतंकवादी क्रिया कलपो के निवारण और नियन्त्रण कर राष्ट्र सुरक्षा करना है।
अर्थात
राष्ट्र सुरक्षा सम्बन्धित गौरवशाली विभाग / भारत के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल C.R.P.F. मे “सहायक कमाण्डेंट” के पद पर राजकीय कर्तव्य निर्वहन का सौभाग्य हासिल होना गर्व की बात है।
आपकी राजकीय सेवाओं पर सीरवी समाज गौरवान्वित है।
अतः पदोन्नति के शुभ अवसर पर “सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम” वेबसाइट परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ श्री अशोक कुमार जी परमार, सहायक कमाण्डेन्ट साहब को सेल्यूट कर ह्रदय से अभिनन्दन करते है।
धन्यवाद