अभिनव पहल – “दीपोत्सव महापर्व” पर बच्चो को मिट्टी के दिए जलाने का दिया संदेश।

राजस्थान बिलाड़ा। शहर के “अभिनव पब्लिक सैकेण्डरी स्कूल” में 19.10.2019 शनिवार को “दीपोत्सव कार्यक्रम” का आयोजन रखा गया।

संस्था अध्यक्ष श्री देवीसिंह राठौड़ ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने दीपक डेकोरेशन कर अपनी कला का परिचय दिया। साथ ही बालिकाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम ,दिव्तीय एवं तृतीय रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कूल की तरफ से सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्राइमरी विंग के हेड टीचर ममता सीरवी ने बताया कि छोटे बच्चों ने फुलजड़िया जलाकर दीपावली पर्व का अपने मित्रों के साथ आनंद लिया। मैनेजमेंट मेडम हेमलता नाथ ने सभी विद्यार्थियों का मुँह मीठा करवाया तथा प्रिंसिपल मनीष मुलेवा ने सभी विद्यार्थियों को आपसी प्रेम व सद्भावना का प्रतीक दीपावली महापर्व पर सुख, समृद्धि, यश एवम् किर्तीमय, आध्यात्मिक उन्नति और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी।

दीपोत्सव के पावन असवरे पर विद्यालय प्रशासन की तरफ से सभी विद्यार्थियों को मिट्टी के दिए जलाने एवं प्रदूषण रहित दीवाली मनाने का आव्हान किया। इस अवसर पर पूजा सीरवी, प्रियंका सीरवी, संगीत सीरवी, अनीता सोनी, अल्का शुक्ला, अविनाश कुमार सहित विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहें।
शुभ दीपावली

Posted by- Omprakash panwar Jodhpur 20.10.2019

Recent Posts