आईजी गैर मंडल, केआरएस रोड मैसूरु ने श्रीरंगपट्टनम तहसील के पश्चिमी वाहिनी घाटों पर दो घंटे तक श्रमदान किया

मंड्या। राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम अभियान से जुड़कर रविवार को आईजी गैर मंडल, केआरएस रोड मैसूरु ने श्रीरंगपट्टनम तहसील के पश्चिमी वाहिनी घाटों पर दो घंटे तक श्रमदान किया। श्रमदान के बाद घात की सीढ़ियां देखने लायक हो गई और घात खिल गए। सुबह गैर मंडल के सदस्यों व् राजस्थानी प्रवासी बंधुओं ने कावेरी नागि के तट पर घाटों की सीढ़ियों पर बिखरे कचरे की सफाई की। पानी में विसर्जित पूजा सामग्री निकाली गई। दो घंटे तक चले श्रमदान में गैर मंडल के सदस्यों व् प्रवासी राजस्थानियों के चेहरे पर अपार उत्साह रहा। गैर मंडल के अध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी ने अमृतं जलम अभियान की सराहना कैरट हुए कहा की अभियान से सभी संगठन ले लोगों को जुड़कर अपने गाँव के आस-पास प्राचीन जल स्त्रोतों और घाटों पर श्रमदान करना चाहिए।
इन्होने किया श्रमदान गैर मंडल अध्यक्ष मोहनलाकल सोलंकी, उपाध्यक्ष मंगलाराम काग, रूपाराम राठोड, तिलोकराम परिहार, गोपाराम सोलंकी, प्रकाश पंवार, माधुराम सोलंकी, गोपाराम परिहार, अशोक माली, अमराराम काग, राहुल करवा, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, करमाराम परिहार, गुदड़राम काग, तरुण सोलंकी।

Recent Posts