कुक्षी में श्री आईजी सेवा समिति ने नव नियुक्त प्रदेश महासचिव कांतिलाल गेहलोत का किया सम्मान

कुक्षी। धर्म ,संस्कृति ओर समाज के बल पर हम राष्ट्र की संस्कृति को जिंदा रख सकते हैं। श्रेष्ठ परंपराओं को नई दिशा प्रदान करने हेतु युवाओं का ग्राम स्तर से प्रदेश स्तर का संगठन बनाया जाएगा और विभिन्न विधाओं में सक्रिय समाजसेवियों को शीर्ष स्तर पर पहुंचाने में अखिल भारतीय सिर्वी महासभा अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी साथ ही समाज की प्रतिभाओं का भी उचित सम्मान किया जावेगा जिससे आने वालों का उत्साह वर्धन हो और उन्हें एक नई दिशा मिले। उक्त बात सिर्वी समाज के नवनियुक्त प्रांतीय महासचिव कांतिलाल गेहलोत ने श्री आईजी सेवा समिति द्वारा पामेला रेस्टोरेन्ट मे आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में कहीं। समारोह में मंचासीन अतिथि पूर्व विधायक व नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ,जिला पंचायत सदस्य भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बघेल, नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश चौहान, नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेश पाटीदार,जिला मंत्री ओपी पाटीदार, सिर्वी समाज सकल पंच उपाध्यक्ष बाबूलाल गेहलोत, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र शिंदे, युवा संगठन तहसील अध्यक्ष युवराज सेफ्टा ने अपने विचार व्यक्त कर कांतिलाल गेहलोत के नेतृत्व में समाज को नई दिशा प्राप्त होने की उम्मीद जताई। भाजपा नगर मण्डल के पदाधिकारी व श्री आईजी सेवा समिति अध्यक्ष कैलाश काग व नारायण चायवाले के नेतृत्व में समिति के सभी सदस्यों द्वारा नव मनोनीत महासचिव श्री गेहलोत का जोरदार स्वागत किया गया। इसी के साथ जिला परगणा महासचिव प्रकाश भायल व तहसील संगठन उपाध्यक्ष रमेश काग का भी पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पंच बाबूलाल मुलेवा, कैलाश कोटवाल, मंगाजी बर्फा, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष मोहन चोपड़ीया, पूनम कसेरा, महेंद्र सेप्टा, पूर्व पार्षद बाबूलाल काग, पार्षद संजय सिर्वी, राजेश राठौर , डॉ विष्णु बर्फा, कमल बर्फा ,मोहन बर्फा,हीरालाल हम्मड़,मोनेष जेन,मनोज काग आदि उपस्थित थे। संचालन आईजी सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र सिर्वी द्वारा किया गया व आभार प्रदेश प्रतिनिधि विक्रम चौयल ने माना।

Recent Posts