गुडा मेहकरण के जोगमाया मंदिर में हुई मूर्ति प्रतिष्ठा, संसार का सृजन और संहार आदिशक्ति के द्वारा ही होता है : दीवान माधव सिंह

पाली/राणावास। धर्म की जड़ सदैव हरी रहती है। प्रत्येक व्यक्ति धर्म के प्रति समर्पित होकर सद्कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग ले। संसार का सृजन और संहार आदिशक्ति के द्वारा ही होता है। बिना शक्ति के मनुष्य शक्तिहीन माना जाता है। दुनिया में आदिशक्ति के कई रूप है। यह बात सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान माधव सिंह ने गुडा मेहकरण ओरण में नवनिर्मित जोगमाया अम्बे माता मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह को संबोधित करते कहे। गुडा सुरसिंह की पूर्व सरपंच लाली बाई के पुत्र पूनाराम, हेमाराम, चौथाराम, रताराम भायल परिवार द्वारा मंदिर निर्माण किया गया। समारोह को विधायक खुशवीरसिंह, मा.ज. प्रधान सुमेरसिंह कुम्पावत, भाजपा िकसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पूनाराम चौधरी, कांग्रेस जिला सचिव पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, सिरियारी उप सरपंच रिखब जैन, व्यापार मंडल राणावास के हितेश गांधी, ओमकार सिंह ने संबोधित किया। पंडित नरेंद्र दवे ने हवन के साथ जोगमाया अम्बे माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाई। इस अवसर पर भरतसिंह सरदारपुरा, बाबूलाल बिलाड़ा, पूनाराम चौधरी, उमेदराम वोपारी, जिला परिषद सदस्य गनपतलाल चौधरी, वेनाराम निम्बली, नाथाराम, सुरेश माली, जीतराम, गजेन्द्रसिंह, माधु चौधरी, अशोक चौधरी अादि माैजूद थे।

Recent Posts