ग्राम- पिपली, मध्य प्रदेश | श्री आईमाताजी के 604 वें अवतरण दिवस पर आई पंथ के सभी सीरवी बंधुओं को शुभकामनाएं |

ग्राम- पिपली, मध्य प्रदेश | 31 अगस्त 2019 | श्री आईमाताजी के 604 वें अवतरण दिवस पर आई पंथ के सभी सीरवी बंधुओं को शुभकामनाएं | |

 

दिनांक 31 अगस्त 2019 को मध्यप्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में कुछ गांवों में आज श्री आई माता जी का अवतरण दिवस मनाया गया, आज माताजी की गाधी के साथ पूरे गांव में झांकी निकाली गई और ग्राम के लोगों ने माता जी के दर्शन किए|

 

 

 

 

श्री आई माताजी के 604 वे जन्मोत्सव पर श्री आई पंथ बेल के 11 नियमों के पालना करने प्रतिज्ञा करते है|

बेल आईजी री बान्धो भाई, नेम धरम सब पालो भाई।
प्रथम झूठ तजो सुख पाई, दूजो मद-मांस छुड़ाई।
तीजो धन पर ब्याज न लेवो,चैथे जुआ कभी न खेलो।
पंचम मात-पिता री सेवा,छठे अभ्यागत हो देवा।
सात गुरू की आज्ञा पालो, आठों पर हित मारग चालो।
नव पर नारी माता जाणों, दस कन्या को धरम परणावो। स्वारथ काज न अकरम करना,गांठ ग्यारह सन्मारग चलना। हाथ पुरुष अरू गले लुगाई,बान्धो बेल कहो जय आई।

जय आई श्री अम्बे माई, देव दनुज सब तेरो यश गाई। बेल आईजी री बान्धो भाई, नेम धरम सब पालो भाई|

 

Recent Posts