चंदन की नगरी मैसूरु  में सीरवी समाज के आईमाता मंदिर परिसर में श्री आईजी सेवा संघ व् श्री आईजी महिला मंडल ने धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी 

मैसुरु। शहर के केआरएस रोड स्थित श्री आईमाताजी मंदिर परिसर में श्री आईजी सेवा संघ व् श्री आईजी महिला मंडल की और से 12 वां गणेशोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। सात दिवसीय गणेशोत्सव का समापन 08 सितम्बर 2019 वार रविवार को हुआ। विशेष पूजा अर्चना के बाद जयकारों के बीच गौरी – गणेश प्रतिमा का सामूहिक विसर्जन किया गया।

श्री आईजी सेवा संघ व् श्री आईजी महिला मंडल द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा  की स्थापना 02 सितम्बर 2019 वार सोमवार को की गयी और प्रतिमा का अभिषेक किया गया। गणेश उत्सव को लेकर श्री आईजी सेवा संघ व् श्री आईजी महिला मंडल द्वारा पुरे मंदिर परिसर को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया तथा भगवान श्री गणेश के आसन को विशेष कर पुष्पो से सजाया गया।

इस दौरान भगवान् श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दिप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की। गणेश चतुर्थी के उपलक्ष में 07 सितम्बर 2019 वार शनिवार रात्रि को आईमाता मंदिर परिसर में एक शाम गणपति के नाम भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। शुभारंभ गणपती वंदना से हुआ जिसमे छोटू सिंह एंड पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है, आओ आओ बेगा आओ चाव दरस को भारी है। बाबा रामदेव पीरजी तथा भेरूजी नाना नाना बाजे घुँघरा आदि भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर देर रात तक भक्त झूमते नजर आए। 

अगले बरस तू जल्दी आना: ढ़ोल नगाड़े के साथ बप्पा की विदाई

08 सितम्बर 2019  वार  रविवार को धूमधाम से बप्पा की विदाई हो गई। श्री आईजी सेवा संघ द्वारा विघ्नहर्ता गणपति बाप्पा का विसर्जन किया गया। मैसूरु शहर में झमाझम बारिश के बीच गणपति की विदाई हुई। इसके पहले पुजारी पुनाराम परिहार द्वारा विधिपूर्व पूजा अर्चना की गयी। गणेश प्रतिभा के आगे दिप प्रज्ज्वलित कर आरती की इसके बाद गणेश प्रतिभा को गाडी में सजाकर ढोल नगाड़े के साथ धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, वृद्ध शामिल थे। पूरा माहोल ही खुशियों से भरा था। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश जी के दर्शन किए। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई श्रीरंगपठना पहुंची जहां गणपति बप्पा मोरया.. अगले बरस तू जल्दी आ.. के जयकारों व् महाआरती के साथ प्रतिभा का विसर्जन किया गया। बाजे गाजे के साथ भगवान गणपति को श्रद्धलुओं ने 08 सितम्बर 2019 रविवार को सात दिन की भक्ति भरी सेवा के बाद रविवार के दिन अगले वर्ष जल्द वापस आने की कामना के साथ विदा किया ।

श्री आईजी सेवा संघ के अध्यक्ष त्रिलोकराम परिहार ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया व् श्री आईजी सेवा संघ के नवयुवकों का आभार व्यक्त किया। श्री आईजी सेवा संघ नवयुवकों द्वारा प्रसाद भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर सीरवी समाज के अध्यक्ष मोटाराम सोलंकी, कोषाध्यक्ष ओगड़राम गहलोत, गैर मण्डल के अध्यक्ष मोहन लाल सोलंकी, श्री आईजी सेवा संघ के अध्यक्ष त्रिलोकराम परिहार , सचिव रूपाराम राठौड़, महिला मण्डल की अध्यक्ष शिला सोलंकी , सचिव संतोषी देवी गेहलोत  सहीत बड़ी संख्या में समाज के सदस्यगण मौजूद थे।

Recent Posts