जोधपुर “कोविड-19” वायरस संक्रमण के इलाज मे सीरवी समुदाय के चिकित्सको एवं नर्सिंग स्टाफ की रही विशेष भूमिका

जोधपुर, “कोविड-19” संक्रमण के इलाज मे सेवा देने वाले चिकित्सा योद्धाओं को बहुत-बहुत धन्यवाद, आभार व नमन अभिनन्दन
सीरवी समुदाय के चिकित्सको एवं नर्सिंग स्टाफ की भी रही विशेष भूमिका

वर्तमान आपातकालीन परिस्थितियों मे “कोविड-19” आइसोलेशन वार्ड मे ड्युटी देना, निःसन्देह सैनिक सेवाओं से कम नही है अर्थात अपनी जान जोखिम मे डालकर परोलौकिक कल्याणकारी सेवाऐं देना निःसन्देह महापुण्य एवं अनुकरणीय कार्य है।

मानवीय जीवन कल्याणकारी सेवाऐं देने वाले चिकित्सक वर्ग के सभी सदस्यो की आत्मीय सेवा भावनाओं का आदर सत्तकार कर नमन वन्दन व अभिनन्दन करते है।

आपकी मानवीयता पर सम्पूर्ण मानव जाति सदैव ऋणी व आभारित रहेगी।

जोधपुर महानगर मे कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु MDM, MGH व एम्स अस्पताल, मे “कोविड-19” के नाम से आइसोलेशन वार्ड स्थापित किये गये जिसमे चिकित्सको, नर्सिंग कर्मियों ओर टेक्नीशियन के अलग-अलग बैच बनाये जाकर तीन शिफ्टो मे दिन-रात निरन्तर सेवाऐं दी जा रही है।

जोधपुर शहर मे “कोविड-19” वायरस का अत्यधिक प्रकोप रहा है अर्थात जोधपुर मे आज (दि. 18.05.2020 तक) कुल 47072 सैम्पल लिये गये जिसमे कुल 1071 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गये जिनमे चिकित्सकीय टीम के अथक प्रयासो से अब तक 792 पॉजिटिव मरीज कोविड-19 वायरस से जंग जीतकर नेगेटिव स्थिति मे आये, जिन्हे डिस्चार्ज किया गया। यह चिकित्सा विभाग की वैश्विक उपलब्धी है।
अथक प्रयास के बाद भी गंभीर रुप से ग्रसित कुल 17 संक्रमितो की संयोग से मृत्यु हो गई, संवेदना के साथ अन्य संक्रमितो की रोकथाम के क्रम मे कोरोना वारियर्स द्वारा निर्बाद रुप से निरन्तर सेवाऐं दी जा रही है।

वर्तमान मे जोधपुर शहर के अस्पतालो मे कुल 262 कोविड-19 वायरस से संक्रमित व्यक्ति एडमिट है जिनका ईलाज चिकित्सा योद्धाओं द्वारा नियमित रुप से जारी है, प्राण घातक वायरस से ग्रसित जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे इन रोगियों के प्राणो की रक्षा के क्रम मे चिकित्सा विभाग के कोरोना वॉरियर्स स्वंय अपनी जान की परवाह किये वगेर कर्तव्यपरायण कर्मवीर की भूमिका का निर्वहन कर रहे है।

आपके प्रयासो से वर्तमान संक्रमितो को नया जीवन जरुर मिलेगा तथा शीघ्र ही इस प्राण घातक वायरस के संकट से मानवीय जीवन को मुक्ति अवश्य मिलेगी।

जोधपुर महानगर के उक्त अस्पतालो मे स्थापित “कोविड-19” वार्डो मे हमारे सीरवी समुदाय के निम्नलिखित चिकित्सगण व नर्सिंग कर्मी भी अलग-अलग पारियो मे अनुशासित सैनिक की तरह बड़ी मुस्तैदी से कर्तव्य पालन कर अनुकरणीय सेवाऐं दे रहे है।

(1) डॉ. रमेश सीरवी पुत्र श्री लाबुराम जी पंवार
सहायक आचार्य (मेडिसन)
MDM अस्पताल, जोधपुर
नि.66, सेक्टर 7 शास्त्रीनगर, जोधपुर
मू.नि. बेरा प्रेम सागर, चण्डावल नगर, त. सोजत, जिला पाली।
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 22.03.2020 से..…….
————————————————–

(2) डॉ. सुमन चोयल पत्नि डॉ. अंकित चोयल
सुपुत्री श्री उमाराम जी सानपुरा IFS
शिशु रोग विशेषज्ञ
वर्तमान निवास, आफरी, जोधपुर
“कोविड-19” वार्ड AIIMS जोधपुर मे सेवाऐं
दि. 07.04.2020 से…..….
————————————————–

(3) डॉ. नेमीचन्द पुत्र श्री भबूतराम जी हाम्बड़
SR Surgery
MDM अस्पताल, जोधपुर
नि. G-303, उद्धान अपार्टमेन्ट 21/E CHB जोधपुर
मू.नि.हाम्बड़ो की बावड़ी, रोहिताश्व मार्ग, नई सड़क बिलाड़ा
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 24.04.2020 से 30.04.2020
————————————————–

(4) डॉ. मनोहर सीरवी पुत्र श्री उम्मेदराम जी आगलेचा
Resident ENT
MDM अस्पताल, जोधपुर
मू.नि. पृथ्वीपुरा, जैतारण, पाली।
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 11.04.2020 से 17.04.2020
————————————————–

(5) डॉ. नरेन्द्र चौधरी पुत्र श्री रामलाल जी काग
Medicine Resident
MDM अस्पताल, जोधपुर
मू.नि. अटबड़ा, सोजत, पाली
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 15.04.2020 से 21.04.2020 तक
दि. 20.05.2020 से 26.05.2020 तक
————————————————–

(6) श्री मांगीलाल पुत्र श्री मालाराम जी राठौड़
नर्स ग्रेड प्रथम
जनाना विंग, MDM अस्पताल, जोधपुर
मू.नि. नया बेरा सात मार्गिया, मालकोसनी रोड़, बिलाड़ा
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 06.04.2020 से……..
————————————————–

(7) श्री दीपाराम पुत्र श्री भैराराम जी काग
नर्स ग्रेड प्रथम
( प्रभारी गेस्ट्रोलॉजी ऑपरेशन थियेटर & डे सुपर कोरोना वार्ड)
MDM अस्पताल, जोधपुर
नि. 9/128, के.के. कॉलोनी, जोधपुर
मू.नि. गावं गुलाबपुरा, गिरादरा, पाली
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 22.03.2020 से..……
————————————————–

(8) श्री किशोर पुत्र श्री पीराराम जी चौहान
Senior nursing officer
AIIMS अस्पताल, जोधपुर
निवासी- सांगरिया फाटा, जोधपुर
मू.नि. चाणोद, तहसील सुमेरपुर, पाली
“कोविड-19” AIIMS वार्ड मे सेवाऐं
दि. 01.05.2020 से 15.05.2020तक
————————————————–

(9) श्री अमराराम पुत्र श्री चुनाराम जी चोयल
नर्स ग्रेड द्वितीय
महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर
54, विद्या नगर, बीजेएस, जोधपुर।
मू.नि. माली मगर, बिलाड़ा।
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 23.04.2020 से 29.04.2020 तक
————————————————–

(10) श्री देवीसिंह सीरवी पुत्र श्री दलपतसिंह जी राठौड़
Nursing officer
Aiims अस्पताल, जोधपुर
Sect. 5, D, 129 KHB, जोधपुर
मू.नि. बेरा रोहिड़ा वाला, खारिया मिठापुर, बिलाड़ा
“कोविड-19” Aiims वार्ड मे सेवाऐं
दि. 01.05.2020 से 15.05.2020 तक
————————————————–

————————————————–

(11) श्री सुरेश कुमार पुत्र श्री पन्नाराम जी जांजावत
नर्स ग्रेड द्वितीय
ENT वार्ड, MDM अस्पताल, जोधपुर
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 22.3.2020 से 2.4.2020 तक
————————————————–

(12) श्रीमती संतोष पत्नि श्री राजेश जी काग
नर्स ग्रेड द्वितीय
MDM अस्पताल, जोधपुर
नि. 6 जे 334 6 J 334 KBHB जोधपुर
मू.नि. चोयलो की ढीमड़ी, बिलाड़ा
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 06.04.2020 से 19.04.2020 तक
————————————————–

(13) श्रीमती मंजू पत्नि श्री नरेन्द्र परमार
नर्स ग्रेड द्वितीय
MDM अस्पताल, जोधपुर
नि. शास्त्री नगर, सी सेक्टर, जोधपुर
मू.नि. बाली, रानी, पाली।
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 03.05.2020 से…….
————————————————–

(14) श्री पंकज पुत्र श्री हनुमानराम जी काग
नर्स ग्रेड द्वितीय
महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर
नि. 353, प्रभात नगर, बनाड़ रोड़, जोधपुर
मू.नि. भडेट, खारिया मिठापुर, बिलाड़ा
“कोविड-19” वार्ड मे सेवाऐं
दि. 16.04.2020 से 22.4.2020 तक
————————————————–

(15) श्री राजेन्द्रप्रसाद पुत्र श्री लक्षमणराम जी लालावत
नर्स ग्रेड द्वितीय
MDM अस्पताल, जोधपुर
21ई, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर
मू,नि. लालावतो का झालरा, बिलाड़ा।
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 03.04.20 से 17.04.20 तक
————————————————–

(16) श्री चैनाराम मोगरेचा पुत्र श्री कालुराम जी परिहार
नर्स ग्रेड द्वितीय
MDM अस्पताल, जोधपुर
नि. 98 ख.न.5 शांति नगर, झालामंड, जोधपुर
मू.नि. बेरा मोगरेचो का नवादिया, बगड़ी नगर, सोजत पाली
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 03.04.2020 से 17.04.2020 तक
————————————————–

(17) श्री महेन्द्र सीरवी पुत्र श्री मोतीलाल जी राठौड़
नर्स ग्रेड द्वितीय
MDM अस्पताल, जोधपुर
मू.नि.- गांव बाला सतीजी, बिलाड़ा
“कोविड-19” वार्ड, MDMH मे सेवाऐं
दि. 03.05.2020 से. 09.05.2020 तक
————————————————–

(18) श्री राजुराम पुत्र श्री गणेशराम गहलोत
नर्स ग्रेड द्वितीय
MDM अस्पताल, जोधपुर
मथुरादास माथुर अस्पताल, जोधपुर
गांव सोनाई मांजी, पाली।
“कोविड-19” वार्ड, MDMH मे सेवाऐं
दि. 10.05.2020 से……
————————————————–

(19) श्रीमती पूजा पत्नि श्री कमलेश जी चोयल
फार्मासिस्ट
मथुरादास माथुर चिकित्सालय
बेरा चोयलो की ढीमड़ी, बस स्टेण्ड के पास बिलाड़ा जोधपुर
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 15.04.2020 से 28.04.2020 तक
————————————————–

(20) श्रीमती विजयलक्ष्मी पत्नि श्री रमेश सीरवी हाम्बड़
फार्मासिस्ट
बेरा हाम्बड़ो का मायला उगुणिया, बिलाड़ा जोधपुर
“कोविड-19” MDMH वार्ड मे सेवाऐं
दि. 07.04.2020 से……
————————————————–

धन्य है आप सभी चिकित्सा योद्धाओं एवं आपके माता-पिता व शिक्षा तथा संस्कारो को जो स्वंय के निजी जीवन की परवाह न कर आपातकालीन विषम परिस्थियों मे लोक कल्याणकारी सेवाऐं प्रदान कर रहे है।

आपकी सेवाओं पर सीरवी समाज ही नही, बल्की सम्पूर्ण मानव जाति भी गौरवान्वित है।

अतः आप सभी की अनुकरणीय मानवीय सेवाओं पर साभार धन्यवाद ज्ञापित कर माँ श्रीआईमाताजी से प्रार्थना करते है कि उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ आप सपरिवार सदैव स्वस्थ रहे।
श्री आईमाताजी की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

नोटः- उपरोक्त सूची मे केवल जोधपुर शहर के अस्पतालो मे “कोविड-19” वार्ड मे सेवाऐं देने वाले स्वजातिय चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम अंकित किये है।
सूची बनाते समय जानकारी प्राप्त करने का पूरा प्रयास किया गया फिर भी जोधपुर शहर मे “कोविड-19” वार्ड मे सेवाऐं देने वाले किसी स्वजातिय बन्धु का नाम शेष रह गया हो अथवा टंकित तथ्यो मे त्रुटि हो तो सूचित फरमाने की कृपा करे।
ताकि सूची मे सुधार कर सही किया जा सके
आपका
जानकारी प्रस्तुतकर्ताः- 9414870981
श्री दीपाराम जी सीरवी, काग
नर्स ग्रेड प्रथम (प्रभारी)
गेस्ट्रोलॉजी ऑपरेशन थियेटर & डे सुपर कोरोना वार्ड
MDM अस्पताल, जोधपुर

समाचार प्रेषकः-
ओमप्रकाश सीरवी पंवार, जोधपुर

Recent Posts