जोधपुर मे ”शारदीय नवरात्र महोत्सव-2019” का आयोजन

अत्यन्त हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि
दिनांक 29.09.2019 से 07.10.2019 तक “शारदीय नवरात्र महोत्सव” मनाया जायेगा। जिसमे श्री आईमाता नगर, बनाड़ रोड़, जोधपुर के “श्री आईमाता मन्दिर प्रांगण” मे दि. 29.09.2019 से 07.10.2019 तक प्रतिदिन सांय 8.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक गरबा / डांडिया नृत्य का आयोजन किया जायेगा।
उपरोक्त महोत्सव मे बालक-बालिकाओं के साथ पुरुष व महिलाऐं भी सांस्कृतिक पोशाक (सभ्य गणवेश) मे सांस्कृतिक गरबा कार्यक्रम मे भाग लेंगे तथा महिलाऐं व पुरुष अलग-अलग पारियों मे नृत्य करेंगे।
जिसमे आप सपरिवार सादर आमन्त्रित है।
नवरात्र महोत्सव कार्यक्रम मे प्रसाद एवं व्यवस्था से सम्बन्धित खर्च की व्यवस्था उपस्थित बन्धुओं द्वारा प्रदान किये गये स्वैच्छिक आर्थिक योगदान के माध्यम से जायेगी।

अतः सादर निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर गरबा नृत्य मे भाग लेकर आर्थिक योगदान देकर धर्मलाभ हासिल करते हुए नवरात्र महोत्सव की शोभा बढाने की कृपा करे।

कार्यक्रम

29.09.19  12.15Pm- घट स्थापना
(दि. 29.09.19 से 07.10.19 तक प्रतिदिन)
सांय 08.00 बजे- आरती
सांय 08.15 बजे से 10.00 बजे तक- गरबा / डांडिया नृत्य

दि. 07.10.2019- समापन समारोह
नोटः- नवरात्र महोत्सव समारोह मे नृत्य के दौरान फोटोग्राफी / विडियोग्राफी पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगी। जय मातादी

Recent Posts