नई कार्यकारणी हेतू आम सभा का आयोजन श्री आई माताजी(बढेर) सीरवी समाज प्रतिष्ठान मोझेवाडी,विद्यानगर, वडगांवशेरी, पूणे की आम सभा दिनांक 25/02/2020 सुबह 11 बजे

 सीरवी समाज के सभी बंधुओं को सूचित किया जाता है कि आगामी दिनांक  25/02/2020 को वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। उसी निमित दिनांक 25/02/2020 को एक आम सभा का आयोजन श्री आईमाताजी मंदिर प्रागण, वडगांवशेरी मे सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। प्रत्येक दुकान से एक व्यक्ति की उपस्थिति  अनिवार्य है।
  इस आम सभा मे पिछले तीन वर्षो में कार्यकाल व हिसाब- किताब के बारे मे जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी तथा समाज के प्रति अन्य जानकारी भी दी जाएगी और आने वाले नयी कार्यकारिणी के लिए 15 दुकान से एक प्रतिनिधि के हिसाब से चयन होगा। नयी कार्यकारिणी जिसमे जिसकी योग्यता संस्था में  उसका तन-मन-धन से योगदान व पिछले वर्षो से अपना समय दिया हो और कार्य करने की क्षमता रखता हो उसी को संस्था का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार रहेगा।
  नई कार्यकारिणी का गठन वर्तमान कमिटी तथा उसी संस्था के वरिष्ठ नागरिकों की सहमति से होगा। अतः आपसे अनुरोध है कि समय को ध्यान में रखते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज करावे। आम सभा के बाद भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गयी है।
                        निवेदक
श्री आई माताजी (बढेर )सीरवी समाज प्रतिष्ठान
   अध्यक्ष- श्रीमान भंवरलाल हरजी जी हाम्बड़ मोबाइल नंबर:-9158874033
 सचिव- दुर्गाराम नेनाजी गहलोत मोबाइल नंबर:- 9881044150
नोट: संपूर्ण निर्णय लेने का अधिकार संस्था के पास सुरक्षित है।

Recent Posts