नवरात्री महोत्सव द्वितीय दिवस – ब्रह्मचारिणी स्वरूप श्री आईमाताजी बडेर,कुक्षी

नवरात्री महोत्सव
द्वितीय दिवस – ब्रह्मचारिणी स्वरूप
श्री आईमाताजी बडेर,कुक्षी

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
मां दुर्गा की नवशक्ति का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। माँ दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनंत फल देने वाला है। इनकी उपासना से तप,त्याग, वैराग्य,सदाचार और संयम की वृद्धि होती है।
नवरात्री के द्वितीय दिवस अश्विनी शुक्ल द्वितीय (बीज) पर प्रातः माँ आईजी गादी पाठ पूजन मातृशक्ति के ग्रुप – श्री आईजी महिला भजन कीर्तन मण्डल चौक के द्वारा की गई व मुख्य यजमान – रोहित शंकरलाल अगल्चा के द्वारा मातारानी की पूजा अर्चना व आरती की गई।
*मातृशक्ति मण्डल – श्री आईजी महिला भजन कीर्तन मण्डल चौक* के द्वारा नवरात्र पर माँ नवदुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की व महाआरती-महाप्रसादी का पुण्य लाभ अर्जित किया।
महाआरती व महाप्रसादी में सभी श्रद्धालुओ माता बहनो,बन्धुओ,मित्रो ने महाआरती व महाप्रसादी का पुण्यमयी लाभ लिया
आस्था व उल्लास का यह महोत्सव सिर्वी समाज सकल पंच समिति व नवदुर्गा उत्सव समिति के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो रहा हैं।
*महाआरती-महाप्रसादी*
*प्रतिदिन रात्रि – 08:15 बजे से*

श्री क्षत्रिय सिर्वी समाज सकल पंच समिति,कुक्षी
श्री नवदुर्गा उत्सव समिति,कुक्षी

Recent Posts