पेड़ लगाना पर्यावरण के लिए है जरूरी: दीवान माधव सिंह

मंडया।  केरगोड होबली स्थित फार्म हाउस में सीरवी समाज के धर्म गुरु माधव सिंह दीवान ने पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया | उन्होंने कहा कि पेड़ धरती के श्रृंगार है | पर्यावरण को हरा-भरा रखने के लिए हमे ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए | बारिश के दिनों में पौधरोपण करने से पौधे नही सूखते है | साथ ही कहा की जल की तरह पेड़-पौधे भी हमारे जीवन का अविभाज्य अंग हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वास्तु में पेड़-पौधों का खास महत्व है। वास्तु के अनुरूप लगे पेड़-पौधे हमें सुख-समृद्घि प्रदान करते हैं। अमूमन लोग पेड़-पौधे गृह-सज्जा के लिए लगाते हैं। पीपल, नीम, आम, केला, बांस जैसे बड़े पेड़ों को भी घर के आहते में लगाया जाता है। किंतु तेजी से बढ़ती जनसंख्या के कारण सिकुड़ते आवासों में पेड़ लगाने का चलन काफी कम होता जा रहा है। आज के समय में हम पेड़ों के स्थान पर छोटे पौधे लगाकर न सिर्फ अपने आवास को खूबसूरत बना सकते हैं, बल्कि शुभ फल भी पा सकते हैं।इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 15 पौधों का रोपण किया गया | तुलछाराम पंवार, बालूराम पंवार, भालाराम पंवार, अन्नाराम चोयल, चुन्नीलाल सीरवी, भंवरलाल सीरवी, पुनाराम भायल, चुन्नीलाल मुलेवा, कालूराम सीरवी आदि मौजूद रहे |

Recent Posts