बेंगलुरु:- सीरवी समाज ट्रस्ट एच. एस. आर.ले आऊट में आई माता जी की विशेष झांकी सजाई

आई माता जी की विशेष झांकी सजाई
बेंगलुरु:- सीरवी समाज ट्रस्ट एच. एस. आर.ले आऊट के तत्वधान में आई माता मंदिर प्रांगण में नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ रविवार को कलश स्थापना के साथ हुआ। सुबह शुभ मुहूर्त नव प्रतिष्ठित आई माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई। मंदिर में प्रतिमाओं की विशेष झांकियां सजाई गई। ट्रस्ट की अध्यक्ष फाऊलाल परिहारिया एवं अन्य पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना की। शाम को सीरवी समाज भवन में पुष्कर से आए संत राजा राम के सानिध्य में शारदीय नवरात्रि कथा का शुभारंभ हुआ। देवी अवतारों पर प्रकाश डालते हुए राजाराम ने नवरात्र कैसे मनाए का वर्णन किया। इसके बाद शाम को महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग समय पर गरबा रास का आयोजन हुआ। माता के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक गरबा नृत्य करते रहे। सचिव लक्ष्मण राम आगलेचा ने कार्यक्रम का संचालन किया ।।

Recent Posts