मध्य प्रदेश राजगढ़ – क्षत्रिय सिर्वी समाज ट्रस्ट द्वारा अक्षय तृतीय पर होने वाला सामूहिक विवाह निरस्त

मध्य प्रदेश /राजगढ़- क्षत्रिय सिर्वी समाज ट्रस्ट राजगढ़ द्वारा आयोजित 14 सामूहिक विवाह कार्यक्रम निरस्त किया जा रहा है। अभी तक सिर्वी समाज ट्रस्ट राजगढ़ द्वारा 13 बार सामूहिक विवाह का आयोजन कर करीब 520 जोड़ो का विवाह आईजी विद्या पीठ स्कूल में किया गया है। इस बार भी 14 वा सामूहिक विवाह जो कि अक्षय तृतीय 26 अप्रैल को होना था। जिसकी तैयारियां निरंतर चल रही थी। बहुत से परिवार ने अपने अपने दूल्हा दुल्हन का नाम भी विवाह के लिए दर्ज करवा दिए हैं। सिर्वी समाज राजगढ़ ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मण सेठ अमोदिया ने बताया कि देश के हित में व पूरे विश्व में चल रहे महामारी कोरोना वायरस की वजह इस बार का सामूहिक विवाह कार्यक्रम निरस्त किया जा रहा है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी विनोद सिर्वी धुलेट ने दी।

Recent Posts