मनावर/धार/म प्र:-छोटा सा प्रयास पृथ्वी को पर्यावरणिय संकट से उभार सकता है

मनावर/धार/म प्र:-छोटा सा प्रयास पृथ्वी को पर्यावरणिय संकट से उभार सकता है
मनावर। विश्व पृथ्वी दिवस पर नगर की कक्षा 9 वीं की छात्रा इशिता कैलाश मुकाती VIP मनावर ने संदेश देकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया है।
अपने संदेश में इशिता ने बताया कि जलवायु मानव जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन मनुष्य सामाजिक व आर्थिक व्यवहार से प्रभावित होता जा रहा है तथा जलवायु दिन-प्रतिदिन प्रदुषित होती जा रही है व मनुष्य के लिए हानिकारक हो रही है। इन परिवर्तनों के कारणों में कार्बन डॉइआक्साइड, मीथेन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, क्लोरोफ्लोरोकार्बन आदि जैसी गैसें है। जो ओजोन परत को दिन-प्रतिदिन नुकसान पहुंचा रहा है। इसमें वैश्विक तापमान में भी वृद्धि हो रही है। ग्लेशियर पिघल रहे हैं व समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। इसके साथ ही प्रदूषण भी बढ़ रहा है। जिससे सांस लेने के लिए शुद्ध हवा उपलब्ध नहीं मिल रही। क्योंकि पेड़ व पौधे भी दिन-प्रतिदिन नष्ट होते जा रहे हैं। जिससे बाढ़, सुखा व सुनामी जैसे आपदाएं हो रही हैं। इसलिए हम सबको इस विश्व पृथ्वी दिवस पर यह प्रतिज्ञा करनी होगी कि हम पृथ्वी को बनाए रखें यह पृथ्वी हमारे लिए भगवान का एक अनमोल उपहार है। एयरकंडिशनर का इस्तेमाल कम कर जिवाश्म इधनों को कम जलाकर, सिंगल यूज ‘लास्टिक का उपयोग बंद कर हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगा कर पृथ्वी माता को हरियाली की चुनर ओढ़ाना चाहिए। सभी का एक छोटा सा प्रयास पृथ्वी को पर्यावरणिय संकट से उभार सकता है।

Recent Posts