माधव सिंह जी दीवान की आवाज में सुनने को मिलेंगे आई माता के ऐतिहासिक भजन

माधव सिंह जी दीवान की आवाज में सुनने को मिलेंगे आई माता के ऐतिहासिक भजन मुंबई में हुई गानों की रिकॉर्डिंग मुबई  राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर व आई पंथ के 19 वे दीवान माधव सिंह जी दीवान अपने दो दिवसीय निजी दौरे पर मुंबई पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने कई गतिविधियों में भाग लिया इस दौरे की खास बात यह रही कि आई भक्तों को पहली बार आई पंथ के वर्तमान दीवान माधव सिंहजी की आवाज में माता जी की विश्व प्रसिद्ध आरती और कई प्रमुख भजनों का सुनने का अवसर प्राप्त होगा।

केलाश चोधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरडीसी मीडिया के निर्देशक दुर्गा राम चौधरी कि लंबे समय से एक परिकल्पना थी कि आई पंथ के वर्तमान प्रमुख पीठाधीश्वर माधव सिंह जी की आवाज में माता जी से जुड़े हुए ऐतिहासिक भजनों को रिकॉर्ड कर आम जनता के समक्ष लाया जाए।

पिछले कई वर्षों से चली आ रही इस परियोजना ने वर्ष 2021 के जनवरी माह के अंतिम दिनों में मूर्त रूप लिया है।

गुरुवार को पुष्प नक्षत्र के दौरान माताजी के गानों की रिकॉर्डिंग आरडीसी मीडिया के रिकॉर्डिंग रूम में की गई, प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर सतीश देहरा के निर्देशन में दीवान साहब ने आई माता की आरती उनके चमत्कारों से जुड़े हुए विभिन्न प्रसंगों के ऐतिहासिक गीतों को अपनी आवाज में रिकॉर्ड किया।

रिकॉर्डिंग के बाद माधव सिंह जी दीवान ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि यूं तो मंचो पर वह अक्सर अपनी बात रखते आए हैं लेकिन फिल्मी दुनिया से जुड़े हुए रिकॉर्डिंग स्टूडियो में यह पहला मौका था जब उन्होंने अपनी आवाज में माताजी के भजन को गाया है यह मन को प्रसन्न चित्त करने वाला अवसर है।

शुक्रवार को दीवान साहब मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा करेंगे इस दौरान वो खासतौर पर दक्षिण मुंबई के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों पर जाएंगे।

मुंबई में दीवान साहब के आने की सूचना के साथ ही सीरवी समाज व अन्य समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है और हर कोई दीवान साहब से मिलने के लिए लालायित हैं l

ब्यटीफुल ग्रुप के कार्यालय पहुंचे दीवान साहब मुंबई दौरे के पहले दिन दीवान साहब रिकॉर्डिंग के उपरांत ब्यूटीफुल ग्रुप के नरेंद्र चौधरी के अंधेरी स्थिति मुख्य कॉरपोरेट ऑफिस पहुंचे जहां पर उन्होंने माताजी का दीप प्रज्वलित कर ब्यूटीफुल ग्रुप के स्टाफ व संस्थापकों को आशीर्वाद प्रदान कियाl

मुंबई दौरे के दौरान भूपेंद्र चौधरी कल्याण सिंह खुमाराम चौधरी सहित कई समाजबंधु मौजूद रहे

प्रस्तुति-  कैलाश सीरवी सह- संपादक सीरवी समाज संपूर्ण भारत डॉट कॉम

 

Recent Posts