राजस्थान पत्रिका का अमृतं जलम् अभियान, चमक उठे कावेरी के घाट : परिहार

मंड्या । राजस्थान पत्रिका के अमृतम् जलम अभियान के तहत रविवार को रक्तदान महादान व गोभक्त संगठन मैसुरु ने श्रीरंगपट्टनम् तहसील में कावेरी नदी के गोसाय घाट पर श्रमदान किया। संगठन के सदस्यों ने सुबह 8 बजे पहुंचकर घाट पर फैली गंदगी साफ़ की। टलटी में जमा कचरा हटाया। संगठन अध्यक्ष करमाराम सीरवी परिहार ने कहा कि जल स्त्रोतों को बचाएं औश्र आवश्यकता के अनुसार पानी उपयोग में लेना चाहिए। इन्होंने किया श्रमदान गोपाराम परिहारिया, देवेन्द्र परिहारिया, गुदड़राम काग, अशोक राठौड़, पारस राम बोराणा, देवाराम आगलेचा, बुदाराम बर्फा, भेराराम हाम्बड़, अमराराम काग, महेन्द्र सिंह राजपुरोहित, धर्माराम मुलेवा, अणदाराम हाम्बड़, मुकेश गहलोत, तरुण सोंलकी आदि ने श्रमदान किया।

Recent Posts