रिंगनोद, राजगढ़, विस्डम एकेडमी में शोभायात्रा के साथ हुई श्री गणेश जी की स्थापना

मध्यप्रदेश / रिंगनोद, राजगढ़, -विस्डम एकेडमी में शोभायात्रा के साथ हुई श्री गणेश जी की स्थापना
रिंगनोद नगर की हायर सेकेण्डरी स्कूल विस्डम एकेडमी द्वारा आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर बड़े ही धूमधाम से श्री गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा प्रातः 10बजे श्री तेजाजी चोक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गाे से होती हुई विस्डम एकेडमी पंहुची। जहां मंत्रोच्चार से श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना हुई। शोभायात्रा का नगर के प्रमुख चैराहों पर विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। बस स्टेण्ड पर हिन्दू उत्सव समिति ने पूष्पों द्वारा स्वागत व विद्यार्थियों को जलपान करवाया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा चैपाटी पर पंहुची जहां विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी गई। चैपाटी पर समाजसेवियों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत व जलपान करवाया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा श्री राठौर मंदिर चोक पर पंहुची जहां पर विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। इसके पश्चात शोभायात्रा श्री योगमाया प्रांगण पंहुची जहां सिरवी युवा पंच द्वारा शोभायात्रा का स्वागत व स्वल्पाहार करवाया गया।

विस्डम एकेडमी के चारों हाउस- अटल, विराट, शिखर व अचल हाउस द्वारा कई धार्मिक, सामाजिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। विद्यार्थियों बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं विषय पर भी मार्मिक व हृदय को झकझोर देने वाली प्रस्तुतियां दी गई, जिसे दर्शको द्वारा शानदार सराहनाह मिली। सारे विद्यार्थी केशरियां पगड़ी में शोभायात्रा में शामिल हुए। श्री गणेश जी को विशेष आकर्षक झांकी में विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई। विस्डम एकेडमी सदैव ही भारतीय संस्कृति से बच्चों को परिचित कराती रहती हैं। संस्कृति से सरोकार व शिक्षा ही विस्डम एकेडमी का उद्देश्य रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के साथ-साथ विद्यार्थियों व अनके सामाजिक संस्थाओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Recent Posts