विश्व पर्यावरण दिवस पर कुक्षी तहसील के ग्राम पंचायत बडग्यार में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लगाए पौधे

बडग्यार / विश्व पर्यावरण दिवस पर कुक्षी तहसील के ग्राम पंचायत बडग्यार की दो नन्ही बालिका निधी मुलेवा व विधी मुलेवा ने अपने खलिहान मै पौधा रोपा ओर उसे पेड़ बनाने का वचन लिया। पर्यावरण के प्रति उनके इस लगाव पर जब समाज के मिडिया प्रभारी ने इन बालिकाओं से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि पर्यावरण के प्रति उनको यह प्रेरणा उनके दादा नारायण मुलेवा से मिली। उन्होंने बताया कि उनके दादा सालों से खेतों में पीपल,निम, सिताफल, जाम, निबू , बास तथा अपने खलियान मै बादाम, निमं, सिताफल सहित कई प्रकार के पेड़ पौधे लगा चुके। समय-समय पर वै हमे पर्यावरण कि जानकारी देते है। साथ ही विद्यालय में हरियाली महोत्सव व अन्य कार्यक्रमो पर पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए कितना जरूरी है इस बारे में बताया गया। पेड़ पौधें हमे हमें छाव तथा सुद्ध हवा देते है। उसी से प्रेरणा लेकर आज विश्व पर्यावरण दिवस पर हमने अपने खलिहान मैं पेड पोधे लगाने का संकल्प लिया। उनके इस कार्य की परिवार व गांव मै खुब प्रसंसा हुई।
फोटो 1 केप्सन – अपने खलियान में पौधा रोपते हुए बालिका निधि व विधि
फोटो 2 केप्सन – पर्यावरण दिवस पर खलिहान में पौधा लगाकर संकल्प लेती बालिकाएं

Recent Posts