सीरवी आई माता सेवा संघ ट्रस्ट के आर पुरम की कार्यकारिणी का गठन राठौड़ अध्यक्ष, बर्फा सचिव

सीरवी आई माता सेवा संघ ट्रस्ट के आर पुरम की कार्यकारिणी का गठन राठौड़ अध्यक्ष, बर्फा सचिव

बेंगलुरु। सीरवी आई माता सेवा संघ ट्रस्ट के आर पुरम की कार्यकारिणी का गठन आईमाता मंदिर परिसर में किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन हेतु दिनाक 20.08.2019 मंगलवार को मीटिंग रखी गई। मीटिंग में सर्वप्रथम सभी सदस्यों द्वारा बडेर भवन में माताजी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। जानकारी में सचिव गोरधन लाल बर्फा ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से दुर्गाराम राठ़ोड को अध्यक्ष तथा गोवर्धन लाल बर्फा को सचिव चुना गया है। अन्य पदाधिकारियों में भोलाराम हाम्बड उपाध्यक्ष , मोहनलाल मुलेवा सहसचिव, पारसमल चोयल कोषाध्यक्ष, नारायण लाल गहलोत सहकोषाध्यक्ष चुने गए । नवयुवक मंडल अध्यक्ष  पेमाराम बर्फा , सचिव राजेश कुमार राठौड एवं कोषाध्यक्ष वेनाराम राठ़ोड को चुना गया। गैर मंडल अध्यक्ष तेजाराम चोयल और सचिव चेनाराम सोलंकी को बनाया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गाराम राठ़ोड ने नई कार्यकारिणी की ओर से समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गाराम राठ़ोड एवं सचिव गोवर्धन लाल बर्फा ने समाज के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कार्यकारिणी सबके सहयोग व् मार्गदर्शन से समाज का चहुँमुखी विकाश करने के साथ ही समाज की एकता को मजबूती प्रदान करेगी।

सीरवी आई माता सेवा संघ ट्रस्ट के आर पुरम की नई कार्यकारिणी को – सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम, परिवार की और से हार्दिक बधाई एवं शुभकामना। नई कार्यकारिणी का कार्यकल यशस्वी हो, यही मंगलकामना हैं।

Recent Posts