सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट, बलेपेट नई कार्यकारिणी का गठन

बेंगलुरू: सीरवी समाज कर्नाटक ट्रस्ट, बलेपेट बेंगलूरु की नई कार्यकारिणी का गठन सीरवी समाज बलेपेट भवन में किया गया। मिटींग के पहले आईमाताजी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना कर आम सभा का शुभारंभ किया गया।

नई कार्यकारिणी हेतु हरिराम गहलोत अध्यक्ष, अनाराम परिहारिया उपाध्यक्ष, अमराराम चोयल सचिव, भवरलाल गेहलोत सह सचिव, मोतीराम लचेटा कोषाध्यक्ष, लक्ष्मणराम पंवार सह कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा कैलाश भायल दुदाराम काग को खेलमंत्री चुना गया। 10 सदस्य कार्यकारिणी में मनोनीत किए गए। जिसमें रामलाल काग, राजूराम बर्फा, मांगीलाल चोयल नारायणलाल परेरीया , सेसाराम सेंणचा, नेमाराम गेहलोत, गोमाराम सेंणचा, जगदीश चोयल, सोहनलाल चोयल, सेसाराम भायल सदस्य सर्व सम्मिति से चुने गए।

चुनाव अधिकारी हेमाराम पंवार, देवाराम गेहलोत एवं वचनाराम सेणचा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। सभा में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने मनोनीत सदस्यों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी । चुने गए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का माला साफा से स्वागत किया गया ।उपस्थित समाज बंधुओं ने पदाधिकारियो प्रति आशा जताई कि आप समाज कल्याण एवं हितेषी कार्य करेगें। समाज में शिक्षा संस्कार व संगठन को मजबूती प्रदान करने आप जरूर कर्तव्य से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। जिनको भी पद मिला है,आप उन पद की गरिमा बनाए रखेगें एवम सबको साथ लेकर चलने का मंत्र से आप समाज में सर्वांगीण विकास जरूर करेगें। ऐसी सभी ने आशा जाहिर की।

सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि समाज बंधुओ ने हम पर भरोषा जताया है। उस पर खरे उतरेंगे व समाज सेवक के रूप में समाजहित के कार्य करेगें । इस कार्यक्रम में पूर्व सचिव नारायणलाल लचेटा ने नई कार्यकारिणी सदस्यों को सपथ दिलाई व शुभकामनाएं दी।
अध्यक्ष हरिराम गेहलोत ने हार्दिक बधाई दी। सचिव अमराराम चोयल ने आभार व्यक्त किया।

इस सपथ ग्रहण समारोह में भूर्तपूर्व अध्यक्ष नारायणलाल गेहलोत, पूर्व कोषाध्यक्ष सूजाराम राठौड़, पूर्व सह- सचिव लक्ष्मणराम गेहलोत, पूर्व सह -सचिव देलाराम देवड़ा, खेल मंत्री हरजीराम आगलेचा, चुन्नीलाल काग, सवाराम भायल, जवरीलाल राठौड़, सेवासंघ के भवरलाल सोंलकी, ललीत परिहारीया , अशोक लचेटा , वालाराम काग एवं गेर मंडल के अध्यक्ष पुकाराम गेहलोत, पारसमल काग मौजूद रहे।

Recent Posts