70 साल साथ रहने के बाद पहले पति की मौत सदमे में 1 घंटे बाद पत्नी ने भी दुनिया छोड़ी

  • 70 साल साथ रहने के बाद पहले पति की मौत सदमे में 1 घंटे बाद पत्नी ने भी दुनिया छोड़ी

पाली। ग्राम पंचायत देवली अाऊवा में शनिवार को वृद्ध दंपती की एक साथ मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि हेमाराम (90) की शनिवार को दाेपहर 12 बजे के तबीयत खराब हाेने के बाद मृत्यु हाे गई। इसकी जानकारी उनकी पत्नी कुकीदेवी (89) काे मिली ताे उनकी भी तबीयत खराब हाे गई। एक घंटे बाद वृद्धा की भी मृत्यु हाे गई। दोनों का दाह संस्कार परिजनों ने एक ही चिता पर किया। मारवाड़ जंक्शन उपखंड क्षेत्र देवली आऊवा गांव के हेमाराम काग चौधरी की शादी कुकीदेवी के साथ करीब 70 साल पहले हुई थी। इकलौती पुत्र भुरीदेवी की शादी के बाद से पति-पत्नी गांव में छोटे बेटे के साथ रहते थे। दाे अन्य बेटे हैदराबाद में रहते हैं। परिजनाें ने बताया कि वृद्ध दंपती के तीन बेटे व दो पोते हैं। एक वर्ष पूर्व पोतों की शादी भी करवाई थी। अभी एक परपोते का जन्म हुआ है। दोनों एक दूसरे के बिना नहीं जीने की अक्सर बातें करते थे। आज यह चर्चा का विषय बना हुआ था।

1949 में हुई थी हेमाराम व कुकीदेवी की शादी

हेमाराम व कुकीदेवी की शादी वर्ष 1949 में हुई थी। परिजनों ने बताया कि हेमाराम वेरा कोजरावा पर घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठकर बुजुर्गों के साथ बातचीत कर रहा था। इस दाैरान उसकी तबीयत बिगड़ गई व उसकी माैत हाे गई। पत्नी काे परिजनों ने सूचित किया ताे उसकी भी तबीयत बिगड़ गई व एक घंटे बाद उसकी भी मृत्यु हाे गई। पति-पत्नी के एक साथ मौत से पूरे गांव में गम का माहौल हो गया। इसके बाद ग्रामीणों और परिवारजनों ने यह तय िकया कि दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर करेंगे।

Recent Posts