रक्तदान महादान गौभक्त संगठन मैसूरू एवं श्री आईजी क्षत्रिय सीरवी विकास सेवा समिति के सदस्यों ने दुकानदारों को कपडे के कवर वितरित किए

मैसूरु / शहर में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत रक्तदान महादान गौभक्त संगठन मैसूरू एवं श्री आईजी क्षत्रिय सीरवी विकास सेवा समिति के सदस्यों ने रविवार को श्रीरंगपट्टण तहसील के कावेरी नदी के तट पर स्थित प्राचीन निमिशाम्बा देवी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु और मंदिर परिसर में लगी दुकानदारों प्लास्टिक कवर का उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। दुकानदारों को कपडे के कवर वितरित किए। 

बन्नूर होबली मठ के पर्यावरण जाग्रति वैदिके संघ अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कहा कि प्लास्टिक कवर का उपयोग नही करना चाहिए। इसमें केमिकल का उपयोग होता है। यह जमीन में दबाने के बाद भी नष्ट नही होता है। समिति के सहकोषाध्यक्ष करमाराम परिहार ने कहा कि लोगों प्लास्टिक कवर का उपयोग लेने के बाद जलाकर नष्ट करने पर इनसे निकलने वाले केमिकल दुगंध से पर्यावरण प्रदूषण होता है। संगठन के सचिव  देवेन्द्र परिहारिया ने कहा कि लोगों प्लास्टिक कवर को उपयोग लेने के बाद कचरा के ढेर में फैंकने पर मवेशियों के खाने पर उनकी अकाल मौत हो जाती है। संगठन के सदस्यों ने दुकानदारों को आगे लिए प्लास्टिक कवर का त्याग कर कपडे के थैलियों में समान बेचने की शपथ दिलाई। श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के बाद पूजा की  विसर्जन सामग्री को कावेरी नदी के तट पर घाट में फेंकने का मना कर उन्हें जागरूक किया। अभियान में अशोक राठौड़ , हिम्मताराम राठौड़ , दानाराम परिहार , पारसराम बोराणा , प्रकाश राठौड़ , अमराराम काग , दलपत सीरवी , तरूण सोलंकी ने भाग लिया। 

Recent Posts