जेतारण: उप जिला अस्पताल जेतारण में कार्यरत डॉ. रमेश सीरवी जी (मूल निवासी: गादाणा, तहसील मारवाड़ जंक्शन) की सुपुत्री हिमानी सीरवी (पंवार) ने अपनी खेल प्रतिभा के बल पर 17 वर्ष से कम आयु वर्ग (Under-17) की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाकर जेतारण क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
राजस्थान राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली यह प्रतिष्ठित फुटबॉल चैंपियनशिप 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य भर से सर्वश्रेष्ठ टीमें भाग ले रही हैं।
हिमानी की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय, खेल प्रेमियों और पूरे जेतारण क्षेत्र में भारी उत्साह व खुशी का माहौल है। परिजनों, चिकित्सकों एवं स्थानीय नागरिकों ने हिमानी सीरवी की इस सफलता पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतकर लौटने के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।