70वीं जिला स्तरीय रोलर स्केट टूर्नामेंट: मोहित चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता (जयपुर) के लिए चयन
पाली: 70वीं जिला स्तरीय रोलर स्केट टूर्नामेंट में ‘आयुष्मान स्पोर्ट्स एकेडमी’ के प्रतिभावान खिलाड़ी मोहित चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 वर्ग की 3000 मीटर रेस में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उनका चयन जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
मोहित चौधरी, ढलाराम चौधरी के सुपुत्र हैं। इनका मूल निवासी गांव आकड़ावास कल्ला है तथा वर्तमान में यह पाली (हॉल निवासी) में रह रहे हैं। मोहित की इस शानदार उपलब्धि और राज्य स्तर पर चयन से उनके गांव आकड़ावास कल्ला एवं पाली शहर में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता पर पाली जिला रोलर स्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द कंवर एवं सचिव अजय शर्मा सहित परिजनों व खेल प्रेमियों ने बधाई दी तथा जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।