गुड़ा दुर्जन में श्री आई माताजी सीरवी समाज संस्थान द्वारा माँ आईजी के भव्य मंदिर निर्माण का पावन शिलान्यास आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ।
माँ आईजी की असीम कृपा से शीघ्र ही भव्य एवं दिव्य मंदिर आकार लेगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी आस्था, संस्कृति एवं सामाजिक एकता का प्रेरणास्रोत बनेगा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रूपारामजी अगलेचा, सचिव राजारामजी सिंदरा, कोषाध्यक्ष डूंगरारामजी अगलेचा एवं संस्था के सदस्य नगारामजी, रामलालजी, चेनारामजी, मांगीलालजी, पूरारामजी, वेनारामजी , जीवारामजी, नगारामजी, नेमारामजी, पूरारामजी, हंसारामजी एवं मातृशक्ति की सहभागिता ने इस पावन अवसर की गरिमा को और बढ़ाया।
इस पावन एवं ऐतिहासिक अवसर पर समस्त सीरवी समाज गुड़ा दुर्जन के सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ आईजी हम सभी पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद सदैव बनाए रखें।