महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज, सावन के गाए गीत

महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज, सावन के गाए गीत

महाराष्ट्र । यहां के पुणे शहर में सीरवी छत्रिय समाज की कई बडेरों में महिला मंडल के तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मोके पर पति की लंबी उम्र, मनचाहे वर की प्राप्ति और अच्छे सौभाग्य के लिए महिलाओं ने हरियाली तीज का व्रत रखा। महिलाओं ने मेंहदी ज्वैलरी सहित सोलह श्रृंगार कर वृक्ष, नदी और जल के देवता वरुण की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की।

महिला पदाधिकारी व सदस्यों ने रविवार को पुणे नगर के सीरवी समाज की कही बडेरो ओर घरों में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें पुणे नगर महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। महोत्सव में सभी महिलाएं हाथो में मेहंदी व रंग रगीन के परिधान में त्योहार का आनंद उठाया। कार्यक्रम की संयोजिका ने हरियाली तीज का महत्व के बारे में बताया साथ ही संस्कृति को सतत बनाए रखने के लिए सभी त्यौहारों में महिलाओं की भागी दारी सुनिश्चित करते हुए ही इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया ।

इससे पहले कहा की तीज का आगमन सावन में होने वाली भीगी फुहारों से ही शुरू हो जाता है। जिससे चारों ओर हरियाली भी अपने मधुर गान से इस त्यौहार को मनाने के लिए प्रकृति के गले लग जाती है। इस समय बरसात और प्रकृति के मिलने से पूरे वातावरण में मधुर झनकार सी बजने लगती है। इस त्योहार की मधुर बेला के आगमन के समय नव विवाहिता लड़कियों को उनके ससुराल से पीहर बुला लिया जाता है, अपने पीहर आने के बाद महिलाएं गीत गाती हैं, झूला झूलती हैं और नाचती झूमती हैं।
सावन की तीज में महिलाएं को मायके से काफी भेंट व उपहार मिलते है। जिसमें वस्त्र और मिष्ठान के साथ हरी चूड़ियां, मेंहदी एवं अनेक प्रकार की वस्तुएं होती हैं।

हरियाली तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र को बनाए रखने के लिए निर्जला व्रत धारण कर मां पार्वती की स्तुति करती हैं। प्रत्येक सुहागन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर नए वस्त्र पहन कर मां पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। सभी महिलाएं मंदिर में एकत्रित होकर मां पार्वती की बालू से प्रतिमा बनाती हैं और उन्हें सजाकर फल फूल अर्पण कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती ।
इस पर्व को महिलाएं खुशी के साथ नाचते-गाते हुए मनाती है। इस मौके पर सभी महिलाएं हरे परिधान में सोलह श्रृंगार कर कार्यक्रम में उपस्थिति हुईं। बालिकाओं ने झूला झूलकर झूलाेत्सव का शुभारंभ किया।

प्रस्तुति :- लीला पी गहलोत सीरवी (पुणे महाराष्ट्र)
प्रतिनिधि – सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डॉट कॉम

Recent Posts