जोधपुर। धार्मिक आस्था और डिजिटल कनेक्टिविटी के संगम का एक शुभ अवसर श्री आई माता सीरवी सेवा संस्थान, जोधपुर के तत्वावधान में आयोजित मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, अखण्ड ज्योत प्रज्वलन एवं पाट स्थापना महामहोत्सव के पावन अवसर पर कार्यालय उद्घाटन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
“सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम” संस्था के डिजिटल प्लेटफॉर्म के कार्यालय का उद्घाटन धूमधाम और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ।
*कार्यक्रम का विवरण*
कार्यालय का उद्घाटन सीरवी समाज के धर्म गुरु दीवान श्री माधव सिंह जी के कर कमलों द्वारा कार्यालय के द्वार पर नारियल फोड़कर, फीता खोलकर,श्री आई माता जी की तस्वीर स्थापना कर मंत्रोच्चार के साथ किया गया जिसमें श्री आई माता सीरवी सेवा संस्थान जोधपुर के सभी पदाधिकारियों की महत्ती उपस्थिति रही।इस अवसर पर “सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम” वेबसाइट के सम्मानित *संरक्षक आदरणीय श्री रामलालजी सैणचा तथा श्री भगवान रामजी लचेटा के साथ श्री दीपारामजी काग* धर्म प्रचारक की गरिमामय उपस्थिति में श्री ओमप्रकाश जी पंवार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में श्री कानाराम जी परिहार, मध्य प्रदेश से कैलाश जी मुकाती वीआईपी,अनिता जी चोयल,लाबूराम जी राठौर,कालूराम जी घीसूलाल जी सोलंकी के साथ सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डाॅट काॅम वेबसाइट के संस्थापक श्री सुरेश सिंदड़ा,सह संस्थापक श्री महेन्द्र लेरचा,सह संपादक श्री अशोक राठौड़ मंडवाड़ा ,यू-ट्यूब व्यवस्थापक श्री महेंद्र जी सैंणचा, श्री रमेश जी काग, श्री चंद्र सिंह जी राठौड़, श्री धन्नाराम जी राठौड़ , श्री हेमंत जी काग, श्री जितेंद्र जी चौधरी, श्री महेन्द्र जी मेरावत एवं समाज के गणमान्य सदस्यों और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बना दिया।
*उद्घाटन का महत्व*
*”सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डांट काम”* के लिए यह कार्यालय उद्घाटन सीरवी समाज को डिजिटल रूप से एकजुट करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। वर्तमान समय की सूचना तकनीकी की मांग अनुसार सीरवी समाज सम्पूर्ण भारत डांट काम ने समाज के हर कार्यक्रम को बेहतर तरीके से लाईव प्रसारण कर एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया है
यह मंच पिछले कई वर्षों से समाज के इतिहास, संस्कृति, और वर्तमान गतिविधियों को संपूर्ण भारत के सीरवी बंधुओं तक पहुंचाने का कार्य डिजिटल तकनीक से अनवरत करता रहा है, अब कार्यालय शुभारम्भ से धरातल पर और बेहतर तरीके से विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित कर सकेगा।
संस्थान के अध्यक्ष ने इस अवसर पर समाज की एकता और प्रगति के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।